भावांतर भुगतान योजना का हुआ शुभारंभ सोयाबीन और कपास की हुई नीलामी, नमी अधिक होने से तीन वाहन लौटे कसरावद। कृषि उपज मंडी में शुक्रवार, 24 अक्टूबर को भावांतर भुगतान योजना का शुभारंभ किया गया। योजना के पहले दिन सोयाबीन के एक वाहन की आवक रही, जिसे कृषक प्रकाश पाटीदार (दोगांव) द्वारा लाया गया था। इस वाहन की अधिकतम ₹4100 प्रति क्विंटल की दर पर बोली लगाई गई।