सिहोरा: टूटी लाइने ट्रांसफार्मर फसें फ्लेक्स उमस और गर्मी से लोग हुए परेशान आंधी बारिश ने 4 घंटे ठप कर दी बिजली आपूर्ति
क्षेत्र में गुरुवार दोपहर के बाद अचानक बदले मौसम के बीच तेज आंधी और करीब आधे घंटे तक हुई जोरदार बारिश ने शहर की बिजली व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। आंधी के कारण कई स्थानों पर बिजली लाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि जगह-जगह फ्लेक्स और बैनर टूटकर बिजली तारों का ट्रांसफार्मरों में फस गए।