कासगंज: कासगंज में अग्निशमन विभाग ने 4 कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी का किया निरीक्षण, बेसमेंट कोचिंग बंद करने के दिए निर्देश
कासगंज। जनपद में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अग्निशमन विभाग द्वारा मंगलवार को विशेष अग्निसुरक्षा अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह के निर्देशन में फायर विभाग की टीम ने शहर के चार कोचिंग सेंटर एवं लाइब्रेरी का औचक निरीक्षण कर अग्निसुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन जांच की।