हरसूद: हरसूद पुलिस ने गैंगरेप के आरोपियों को 24 घंटे में किया गिरफ्तार
हरसूद थाना अंतर्गत मंगलवार रात में गैंगरेप का मामला सामने आया है। इस मामले में फरियादिया ने बुधवार को हरसूद पुलिस को आप बीती बताई। जिसके पश्चात पुलिस द्वारा दो लोगों के खिलाफ धारा 70 (1) बीएनएस का अपराध पंजीकृत किया गया। हरसूद पुलिस टीम द्वारा गुरुवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हरसूद न्यायालय में पेश किया गया।