नवादा: शादी और मुंडन में निमंत्रण नहीं देने के विवाद में महिला की हत्या का आरोप, मामला हजरत पुर गांव से जुड़ा है
Nawada, Nawada | Jul 10, 2026 नवादा के हजरतपुर गांव में 40 वर्षीय पुतुल देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए मृतका के चाचा और परिवार के अन्य सदस्यों को जिम्मेदार ठहराया है। मृतका के बेटे ने बताया कि शादी और मुंडन कार्यक्रम में एक-दूसरे को निमंत्रण नहीं देने को लेकर दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।