इगलास: इगलास में कॉलेजों का जिला विद्यालय निरीक्षक ने किया निरीक्षण, दिए जरूरी निर्देश
Iglas, Aligarh | Apr 16, 2026 इगलास जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ.पूरन सिंह ने बृहस्पतिवार को विकास खंड के दो वित्त पोषित व दो राजकीय इंटर कॉलेजों में निरीक्षण करके शिक्षण की गुणवत्ता को परखने के साथ ही छात्रों के नामांकन क्लास रजिस्टर व शिक्षक डायरी का अवलोकन किया।पहले शिवदान सिंह इंटर कॉलेज पहुंचे,यहां पर उन्होंने प्रधानाचार्य कक्ष में शिक्षकों की उपस्थिति पंजिका, क्लास रजिस्टर चेक किये।