सदर: अखिल भारतीय चौरसिया महासभा का चुनाव 10 मई को वाराणसी में होगा, देशभर के दिग्गज होंगे शामिल
अखिल भारतीय चौरसिया महासभा कोलकाता के आगामी सत्र 2026-2029 के लिए चुनावी प्रक्रिया 10 मई को वाराणसी के कटेसर स्थित Hotel Ramada में आयोजित की जाएगी। चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं तथा नामांकन प्रक्रिया भी सम्पन्न हो चुकी है।