जगाधरी: प्रकाश चौक से 270 किलोग्राम पीतल के चक्के चोरी, पीतल के पतीले बनाने वाले ने पुलिस को दी शिकायत
राकेश कुमार ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसकी प्रकाश चौक पर बर्तन बनाने की फैक्ट्री है। शुक्रवार की रात को कोई चोर बर्तन बनाने वाले पीतल के 270 किलो चक्के चुरा कर अपने साथ ले गया है। शनिवार को उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी जिस पर पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद शनिवार शाम 7:00 बजे के लगभग मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।