जगाधरी: जिला पुलिस अधीक्षक ने चुनाव अधिकारी के साथ पोलिंग स्टेशन में सुरक्षा के लिए लगाए नाकों का किया निरीक्षण
शनिवार की शाम 6:00 बजे के लगभग जिला चुनाव अधिकारी कैप्टन मनोज कुमार के साथ यमुनानगर के पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया ने चुनाव के मध्य नजर लगाए गए सुरक्षा नाको के साथ पोलिंग स्टेशन का भी निरीक्षण किया। और अधिकारियों को अपनी ड्यूटी सही से करने के आदेश भी दिए। अगर कोई कोताही बराता से है तो उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।