जगाधरी: चौधरी कॉलोनी में महिला ने कमेटी के पैसे मांगने पर तीन लोगों को जान से मारने की दी धमकी, मामला दर्ज
चौधरी कॉलोनी की रहने वाली मीना ने 27 सितंबर को पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने एक महिला के पास कमेटी डाली हुई थी। 20 मेंबर की कमेटी खत्म होने के बाद भी उसने उसके पैसे नहीं दिए जब उसने पैसे मांगे तो उसने उसे जान से मारने की धमकी दी। जिसकी शिकायत उसने पुलिस को दी। पुलिस ने शुक्रवार शाम 4:00 बजे के लगभग तीन लोगों पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।