जगाधरी: बक्करवाला के सरकारी स्कूल से सोलर सिस्टम की बैटरी चोरी, प्रिंसिपल ने पुलिस को दी शिकायत, मामला दर्ज
स्कूल प्रिंसिपल अशोक धीमान ने बताया कि चौकीदार ने जानकारी दी के शुक्रवार की रात को कोई चोर सोलर सिस्टम की बैटरियां चोरी कर अपने साथ ले गया है। जिसके बाद प्रिंसिपल ने इसकी शिकायत शनिवार को पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने मोका मुआयना कर शनिवार की शाम 7:00 के लगभग मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।