बिंदकी: कानपुर से जोनिहा जा रहे बोलोरो गाड़ी सवार मामा-भांजे जहर खुरानी का शिकार, ₹40,000 व मोबाइल हुए चोरी, अस्पताल में भर्ती
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के टिकरी मनौटी गांव निवासी विष्णु शुक्ला अपने मामा उमाशंकर पांडे के साथ कानपुर से गांव आने के लिए एक बोलेरो गाड़ी में बैठे। बोलोरो गाड़ी औंग थाना क्षेत्र के एक टी स्टाल में रोकी गई। जहा मामा भांजे को चाय में नशीला पदार्थ पिला दिया गया और₹40000 तथा दो मोबाइल ले लिए गए। मंगलवार की सुबह 9 बजे सीएचसी में भर्ती कराया गया।