हुज़ूर: अवधपुरी के ऋषिपुरम में शराब दुकान शिफ्टिंग पर विवाद, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी
Huzur, Bhopal | Apr 30, 2026 राजधानी भोपाल के अवधपुरी स्थित ऋषिपुरम इलाके में शराब दुकान की शिफ्टिंग का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। स्थानीय रहवासी पिछले 26 दिनों से 80 फीट रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास प्रस्तावित ठेके का लगातार विरोध कर रहे हैं| लोगों का कहना है कि यदि 5 दिनों के भीतर दुकान को यहां से नहीं हटाया गया तो हजारों की संख्या में नागरिक सड़कों पर उतरकर उग्र प्रदर्शन करेंगे |