कुचायकोट: शेरपुर गांव के पास स्कूल से घर जा रही छात्रा ट्रैक्टर की चपेट में आने से जख्मी
कुचायकोट थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव के समीप हजारी लाल उच्च विद्यालय बलुवन सागर में पढ़ने वाली क्लास नवी की छात्रा आज शुक्रवार को दोपहर करें 1 बजे स्कूल से छुट्टी के बाद घर जाने के दौरान शेरपुर गांव के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से जख्मी हो गई। जिसके बाद से परिजन जख्मी छात्रा को कुचायकोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां पर उपचार हुआ।