बदायूं: पट्टी गांव में झगड़ा करने से मना करने पर एक व्यक्ति ने युवक को भाला मारकर किया घायल
Budaun, Budaun | Jul 19, 2025 बदायूं के थाना हजरतपुर क्षेत्र के पट्टी गांव में रनवीर और जसवीर के बीच झगड़ा हो रहा था। जब 25 वर्षीय धीरेंद्र पुत्र रघुवीर ने झगड़ा करने की मना किया। तो प्रमोद ने भाला मारकर धीरेंद्र को घायल कर दिया। इस मामले की थाना पुलिस से शिकायत की गई है। थाना पुलिस ने घायल धीरेंद्र का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।