मुंगावली: सेहराई पुलिस ने अमनचार गांव में कच्ची शराब बेचने पर 35 वर्षीय व्यक्ति पर किया मामला दर्ज
अमनचार गांव में पुलिस ने हाथ भट्टी से बनी कच्ची शराब बेचने पर एक 35 वर्षीय व्यक्ति पर मामला दर्ज किया है, सेहराई पुलिस को सोमवार को शाम लगभग 5 बजे मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि अमनचार गांव में कोई कच्ची शराब बेच रहा है उसी सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंची और मौके से अमनचार निवासी रामेश्वर यादव उम्र 35 वर्ष पर मामला दर्ज कर लिया है ।