चित्रकूट के मऊ थाना क्षेत्र का एक वीडियो जनपद में बुधवार दोपहर 3 बजे से खूब वायरल हो रहा है, जिसमे कथित तौर पर बताया जा रहा है ,कि खाद न मिलने से परेशान एक 58 वर्षीय किसान ने फांसी लगाने का प्रयास किया है। किसान की पहचान बरियारी कला निवासी नाथू पुत्र कामता भाजपा पदाधिकारी के रूप में हुई है। उन्हें गंभीर हालत में मऊ CHCमें भर्ती कराया गया है।