इटारसी: सोनासांवरी रेलवे फाटक के पास गोंडवाना एक्सप्रेस के इंजन से उठा धुआं, यात्रियों में अफरातफरी, वीडियो आया सामने
इटारसी से हजरत निजामुद्दीन जा रही 12405 गोंडवाना एक्सप्रेस के इटारसी से निकलने के बाद सोनानसंवरी रेलवे फाटक के पास पहुंचते ही इंजन से धुंआ निकलने लगा इस दौरान यात्रियों में अफरातफरी मच गई घटना का वीडियो सोमवार सुबह 6 बजे सामने आया घटना रविवार देर शाम की बताई जा रही है धुआं उठने के करीब 30 मिनट बाद तकनीकी खराबी में सुधार के बाद गाड़ी को रवाना किया गया।