Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

चित्तौड़गढ़ जिले में सेवा का अनोखा उदाहरण: निम्बाहेड़ा क्षेत्र के एक गांव से पहुंचे पूर्विया गारी समाज के युवक ने अपने पालतू पशु का बली का दूध देकर निशुल्क सांस संबंधी बीमारी की आयुर्वेदिक दवा प्राप्त की। उपचार के बाद परिवार के साथ दवा/उपचार का लाभ लेते हुए वीडियो भी साझा किया, जिससे अन्य जरूरतमंदों को भी प्रेरणा मिल रही है।

MORE NEWS

70 वर्षीय महिला से सरकारी मकान के नाम पर ठगी, ई-मित्र से निकाली पेंशन, CCTV में दिखा आरोपी।

दैनिक वीरधरा राजस्थान।

रावतभाटा। थाना क्षेत्र के जावरा कला गांव में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को सरकारी मकान दिलाने का झांसा देकर एक युवक ने उनकी पेंशन राशि और नकदी ठग ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
#rawatbhata #vdn #chittorgarh #vairalvideo #news

70 वर्षीय महिला से सरकारी मकान के नाम पर ठगी, ई-मित्र से निकाली पेंशन, CCTV में दिखा आरोपी। दैनिक वीरधरा राजस्थान। रावतभाटा। थाना क्षेत्र के जावरा कला गांव में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को सरकारी मकान दिलाने का झांसा देकर एक युवक ने उनकी पेंशन राशि और नकदी ठग ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। #rawatbhata #vdn #chittorgarh #vairalvideo #news

Chittaurgarh, Chittorgarh | Aug 2, 2026

चूलिया फॉल में डूबने से 11वीं के छात्र की मौत, कोटा से 6 दोस्तों के साथ घूमने आया था, नहाते समय फिसला पैर।

दैनिक वीरधरा राजस्थान।

चित्तौड़गढ़।रावतभाटा के चूलिया फॉल में रविवार को नहाने के दौरान डूबने से 16 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। मृतक कोटा से अपने छह दोस्तों के साथ बाइक पर घूमने आया था। नहाते समय पैर फिसलने से वह गहरे पानी में बह गया। सूचना मिलने पर प्रशासन और सिविल डिफेंस की टीम ने करीब एक घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाया, किशोर का शव पानी की गहराई में चट्टानों के बीच फंसा मिला।
 थानाधिकारी संजीव स्वामी ने बताया कि मृतक की पहचान कोटा निवासी ध्रुवेश वैष्णव (16) पुत्र नंदकिशोर वैष्णव के रूप में हुई है। वह 11वीं कक्षा का छात्र था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ध्रुवेश अपने छह दोस्तों के साथ बाइक से चूलिया फॉल घूमने आया था। नहाने के दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गया।
 घटना की सूचना पर तहसीलदार विवेक गरासिया, पुलिस उपाधीक्षक शंकरला�

चूलिया फॉल में डूबने से 11वीं के छात्र की मौत, कोटा से 6 दोस्तों के साथ घूमने आया था, नहाते समय फिसला पैर। दैनिक वीरधरा राजस्थान। चित्तौड़गढ़।रावतभाटा के चूलिया फॉल में रविवार को नहाने के दौरान डूबने से 16 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। मृतक कोटा से अपने छह दोस्तों के साथ बाइक पर घूमने आया था। नहाते समय पैर फिसलने से वह गहरे पानी में बह गया। सूचना मिलने पर प्रशासन और सिविल डिफेंस की टीम ने करीब एक घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाया, किशोर का शव पानी की गहराई में चट्टानों के बीच फंसा मिला। थानाधिकारी संजीव स्वामी ने बताया कि मृतक की पहचान कोटा निवासी ध्रुवेश वैष्णव (16) पुत्र नंदकिशोर वैष्णव के रूप में हुई है। वह 11वीं कक्षा का छात्र था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ध्रुवेश अपने छह दोस्तों के साथ बाइक से चूलिया फॉल घूमने आया था। नहाने के दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गया। घटना की सूचना पर तहसीलदार विवेक गरासिया, पुलिस उपाधीक्षक शंकरला�

Chittaurgarh, Chittorgarh | Aug 2, 2026

चित्तौड़गढ़ के भारत बाग में बीजेपी की रणनीतिक बैठक सम्पन्न, विधायक चंद्रभान सिंह आख्या के नेतृत्व में चुनावी तैयारियों को मिली धार, भोजन प्रसादी में मालपुआ, खीर और पकौड़ी का लिया स्वाद… लेकिन कई बड़े चेहरे रहे नदारद, राजनीतिक गलियारों में मनभेद की चर्चाएं तेज, असल तस्वीर क्या है इसका खुलासा आने वाला समय करेगा।

चित्तौड़गढ़ के भारत बाग में बीजेपी की रणनीतिक बैठक सम्पन्न, विधायक चंद्रभान सिंह आख्या के नेतृत्व में चुनावी तैयारियों को मिली धार, भोजन प्रसादी में मालपुआ, खीर और पकौड़ी का लिया स्वाद… लेकिन कई बड़े चेहरे रहे नदारद, राजनीतिक गलियारों में मनभेद की चर्चाएं तेज, असल तस्वीर क्या है इसका खुलासा आने वाला समय करेगा।

Chittaurgarh, Chittorgarh | Aug 2, 2026

डीएसटी एवं सदर चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस की कार्रवाई

दो अवैध देशी कट्टे, चार जिंदा कारतूस सहित तीन आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग निरुद्ध।

दैनिक वीरधरा राजस्थान।

चित्तौड़गढ़। डीएसटी एवं सदर चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक स्कूटी पर सवार दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक अवैध पिस्टलनुमा देशी कट्टा, एक देशी कट्टा 315 बोर तथा चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। प्रकरण के अनुसंधान के दौरान एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार तथा एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है। इस संबंध में आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 3, 8, 25 एवं 35 के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी है। 
    जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में रात्रिकालीन गश्त, नाकाबंदी एवं संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जांच के निर्देश दिए गए हैं। इन्हीं निर्देशों की पालना में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह जोधा तथा वृत्ताधिकारी  बृजेश सिंह के सुपरविजन में थाना सदर चित्तौड़गढ़ पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
   इसी क्रम में थानाधिकारी  प्रेम सिंह खंगारोत के नेतृत्व में सदर चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस एवं डीएसटी की टीम द्वारा 31 जुलाई एवं 1 अगस्त 2026 की मध्यरात्रि में सेंती पुलिस चौकी के सामने नाकाबंदी की जा रही थी। नाकाबंदी के दौरान रात्रि करीब 1 बजे बोजूंदा रोड की ओर से एक स्कूटी आती दिखाई दी, जिस पर दो युवक सवार थे। पुलिस द्वारा टॉर्च का संकेत देकर रुकने का इशारा किया गया तो दोनों युवक घबराकर वापस मुड़ने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को घेराबंदी कर रोक लिया। पूछताछ में स्कूटी चालक ने अपना नाम अनस अंसारी तथा पीछे बैठे युवक ने अपना नाम योगेश उर्फ दुर्गेश उर्फ लक्की बैरवा बताया। दोनों युवक घबराए हुए दिखाई दिए। पुलिस को उनके व्यवहार पर संदेह होने पर उनसे विस्तृत पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों ने बताया कि उनके पास एक स्कूटी की डिक्की में पिस्टल एवं कारतूस रखे हुए हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने नियमानुसार तलाशी की कार्रवाई की। मौके पर नियमानुसार स्कूटी की डिक्की की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान डिक्की से 1 अवैध पिस्टलनुमा देशी कट्टा, 1 देशी कट्टा 315 बोर तथा 4 जिंदा कारतूस बरामद हुए। आरोपियों से हथियार रखने के संबंध में वैध लाइसेंस अथवा कोई अधिकृत दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, किन्तु दोनों कोई वैध अनुज्ञापत्र प्रस्तुत नहीं कर सके। बरामद हथियारों का मौके पर निरीक्षण किया गया।

डीएसटी एवं सदर चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस की कार्रवाई दो अवैध देशी कट्टे, चार जिंदा कारतूस सहित तीन आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग निरुद्ध। दैनिक वीरधरा राजस्थान। चित्तौड़गढ़। डीएसटी एवं सदर चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक स्कूटी पर सवार दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक अवैध पिस्टलनुमा देशी कट्टा, एक देशी कट्टा 315 बोर तथा चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। प्रकरण के अनुसंधान के दौरान एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार तथा एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है। इस संबंध में आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 3, 8, 25 एवं 35 के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी है। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में रात्रिकालीन गश्त, नाकाबंदी एवं संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जांच के निर्देश दिए गए हैं। इन्हीं निर्देशों की पालना में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह जोधा तथा वृत्ताधिकारी बृजेश सिंह के सुपरविजन में थाना सदर चित्तौड़गढ़ पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थानाधिकारी प्रेम सिंह खंगारोत के नेतृत्व में सदर चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस एवं डीएसटी की टीम द्वारा 31 जुलाई एवं 1 अगस्त 2026 की मध्यरात्रि में सेंती पुलिस चौकी के सामने नाकाबंदी की जा रही थी। नाकाबंदी के दौरान रात्रि करीब 1 बजे बोजूंदा रोड की ओर से एक स्कूटी आती दिखाई दी, जिस पर दो युवक सवार थे। पुलिस द्वारा टॉर्च का संकेत देकर रुकने का इशारा किया गया तो दोनों युवक घबराकर वापस मुड़ने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को घेराबंदी कर रोक लिया। पूछताछ में स्कूटी चालक ने अपना नाम अनस अंसारी तथा पीछे बैठे युवक ने अपना नाम योगेश उर्फ दुर्गेश उर्फ लक्की बैरवा बताया। दोनों युवक घबराए हुए दिखाई दिए। पुलिस को उनके व्यवहार पर संदेह होने पर उनसे विस्तृत पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों ने बताया कि उनके पास एक स्कूटी की डिक्की में पिस्टल एवं कारतूस रखे हुए हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने नियमानुसार तलाशी की कार्रवाई की। मौके पर नियमानुसार स्कूटी की डिक्की की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान डिक्की से 1 अवैध पिस्टलनुमा देशी कट्टा, 1 देशी कट्टा 315 बोर तथा 4 जिंदा कारतूस बरामद हुए। आरोपियों से हथियार रखने के संबंध में वैध लाइसेंस अथवा कोई अधिकृत दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, किन्तु दोनों कोई वैध अनुज्ञापत्र प्रस्तुत नहीं कर सके। बरामद हथियारों का मौके पर निरीक्षण किया गया।

Chittaurgarh, Chittorgarh | Aug 2, 2026