लोहरदगा: बगड़ू थाना क्षेत्र में दो नाबालिग लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म, 11 आरोपी गिरफ्तार
बगड़ू थाना क्षेत्र में दो नाबालिक लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश माया है। वारदात शनिवार देर शाम की है। इसमें संलिपित 11 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों पीड़ित लड़कियां सेन्हा थाना क्षेत्र में अपने रिश्तेदार के यहां बर्थडे पार्टी में गई हुई थी वहां से लौटने के क्रम में घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।