दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की पुलिस टीम ने 3 शातिर बदमाशों को आनंद विहार और रोहिणी इलाके से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान राहुल चौधरी, जॉनी और प्रदीप उर्फ चिंटू के रूप में हुई है। यह तीनों दिल्ली के रहने वाले हैं। उनके पास से पुलिस टीम ने पॉइंट 32 बोर की 2 कंट्री मेड पिस्तौल, 6 जिंदा कारतूस, 1 स्कूटी और मोबाइल फोन बरामद किया है।