साउथ वेस्ट ज़िले की एंटी बर्गलरी सेल ने AIMS मेट्रो स्टेशन के पास से एक सेंधमार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए चोर का नाम राकेश है जो संगम विहार का रहने वाला है। पुलिस ने इसके पास से चोरी का एक मोबाइल बरामद किया है। इसकी गिरफ्तारी से पुलिस ने चोरी के एक मामले को सुलझाने का दावा किया है।