बैरसिया: निशातपुरा इलाके में चिकन शॉप के बाहर से बाइक चोरी, युवक चिकन लेने गया था
Berasia, Bhopal | May 27, 2026 भोपाल के निशातपुरा इलाके में चिकन शॉप के बाहर खड़ी बाइक चोरी हो गई। युवक बाइक लॉक कर चिकन लेने गया था। बाइक चोरी का CCTV भी सामने आया है। एक बदमाश पहले बाइक ले जाता दिख रहा है। फिर आगे उसपर दो और लोग बैठ जाते हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।