कोटपूतली: कोटपूतली में अवैध होटल-कैफे पर पुलिस ने की दबिश, कई युवक-युवती हिरासत में
Kotputli, Alwar | May 13, 2026
पुलिस ने शहर व आसपास अवैध रूप से संचालित होटल और कैफे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। डीएसपी राजेंद्र बुरड़क व थाना प्रभारी राजेश शर्मा के नेतृत्व में टीम ने अचानक दबिश देकर कई युवक-युवतियों को हिरासत में लिया। पुलिस को लंबे समय से इन जगहों पर संदिग्ध व अवैध गतिविधियों की शिकायतें मिली थी।