शाहपुरा: सुख सागर अस्पताल के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरने की अनुमति मांगी, बहुजन चेतना विकास मोर्चा ने कलेक्टर को दिया आवेदन
जबलपुर बहुजन चेतना विकास मोर्चा ने सुख सागर अस्पताल के खिलाफ 6 जून 2026 से अनिश्चितकालीन धरना देने के लिए कलेक्टर से अनुमति मांगी है। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राधे श्याम मेहरा ने आरोप लगाया कि 10 अप्रैल को हुए विरोध प्रदर्शन के बाद प्रशासन द्वारा 15 दिन में जांच का आश्वासन दिया गया था, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।