कोंडागांव: कोंडागांव में भाजपा का 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026', बैठक में संगठन मजबूती पर जोर
भारतीय जनता पार्टी द्वारा “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026” के तहत आज रविवार दोपहर 1 बजे जिला मुख्यालय स्थित आक्शन हॉल में जिला कार्य योजना बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला प्रभारी श्रीनिवास राव मद्दी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री लता उसेंडी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। बैठक में संगठन को सशक्त बनाने के लिए विस्तृत कार्ययोजना पर चर्चा की गई।