औराई: औराई तहसीलदार सत्यपाल प्रजापति की मौजूदगी में वाहनों की की गई चेकिंग, औराई एसएचओ सच्चिदानंद पाण्डेय भी रहे मौजूद।
Aurai, Bhadohi | Apr 8, 2024 औराई में सोमवार की रात को औराई तहसीलदार की मौजूदगी में पुलिस ने वाहनों की रूटीन चेकिंग की। इस दौरान आने जाने वाहनों को रोककर उनकी चेकिंग की गई। मालूम हो कि आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भदोही जनपद में पुलिस और प्रशासन के लोग काफी सतर्क और मुस्तैद है, जिसके क्रम में लगातार तमाम जगहो पर चेकिंग, पैदल मार्च, एरिया डोमिनेशन किया जाता है।