कोल: साइबर ठगी के मामले में अलीगढ़ पुलिस की सफलता, आरोपी को गुजरात से तलब किया, अलीगढ़ में की थी ₹18 लाख की ठगी
Koil, Aligarh | Jul 7, 2025 अलीगढ़ में थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम ने एक बड़ा एक्शन लेते हुए गुजरात के अहमदाबाद से एक साइबर अपराधी को तलब किया है। आरोपी धार्मिक पाबारी पुत्र रसिक भाई पर अलीगढ़ के एक व्यक्ति से 18,61,578 रुपये की ठगी करने का आरोप है। आरोपी ने वादी को फोन करके उनके मोबाइल नंबर का दुरुपयोग होने की बात कहकर डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाया ।