पटना ग्रामीण: 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास हो रहा है खाली, आज है अल्टीमेटम का आखिरी दिन
10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास को खाली करने के लिए भवन निर्माण विभाग ने नोटिस जारी किया था जिसका आज अंतिम दिन है। ऐसे में रविवार से ही लगातार सामानों की शिफ्टिंग की जा रही है। बता दे कि लालू परिवार को जो आवास 39 हार्डिंग रोड आवंटित किया गया है इसका निर्माण कार्य अभी पूरा नहीं हुआ है। इसके अलावा लालू परिवार का अपना घर कौटिल्य नगर स्थित आवास भी अभी अधूरा है