बेलहर: तरी मंझगाय गांव से मारपीट के दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायिक हिरासत में
Belhar, Banka | Apr 28, 2026 थाना क्षेत्र के तरी मंझगाय गांव से बीती रात गिरफ्तार किए गए मारपीट मामले के दो आरोपी अन्मोद मिश्रा और नुनुलाल मिश्रा को पुलिस ने सोमवार को 2 बजे दिन में मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया। पुलिस पदाधिकारी ने बताया की दोनों आरोपी बहुत दिनों से फरार चल रहे थे। जिन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में बांका जेआरएल भेज दिया गया।