टीकमगढ़: टीकमगढ़ प्रवास पर सांसद राहुल सिंह लोधी का स्वागत, जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन
आज दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी का टीकमगढ़ प्रवास पर स्वागत हुआ। भाजपा मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी ने बताया कि आज दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी का अल्प समय के लिए टीकमगढ़ प्रवास पर आए जहां भाजपा जिलाध्यक्ष सरोज राजपूत के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका पुष्प माला आदि पहनाकर स्वागत किया एवं अन्य राज्यों में भाजपा की विधानसभा चुनावों में जीत की मिठाई गई।