मेरठ: गांव पबला में दो पक्षों के बीच ताबड़तोड़ गोलियां चलीं, बीच बचाव करने पहुंचे दुकानदार घायल
Meerut, Meerut | Dec 13, 2024 मेरठ के इंचौली थाना क्षेत्र के पबला गांव में पुरानी रंजिश में 5-6 युवकों ने एक युवक से मारपीट की। उसने बीच-बचाव का प्रयास किया तो आरोपियों ने गोलियां चला दी। गोली परचून दुकानदार के पैर में लग गई। जिसके बाद आरोपी फरार हो गए। कई थानों की पुलिस और एसपी देहात मौके पर पहुंचे। हमलावरों की गिरफ्तारी को दो टीमें दबिश दे रही हैं।