मेरठ: ब्रह्मपुरी क्षेत्र के माधवपुरम में पूजा के लिए जलाए गए दीये से मकान में लगी आग, घर में मौजूद सामान जलकर हुआ खाक
Meerut, Meerut | Dec 13, 2024 मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र स्थित माधवपुरम सेक्टर 3 में पूजा के लिए जलाए दीए से मकान में आग लग गई। आग से मकान में मौजूद लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची दो फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। फायर ब्रिगेड के अधिकारी आग़ के कारणों की जांच में लुट गए