मेरठ: पल्लवपुरम में छत से पैर फिसलने पर सिचाई विभाग के जेई की मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Meerut, Meerut | Dec 13, 2024 मेरठ। पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के मोदीपुरम में छत से गिरकर मेरठ सिंचाई विभाग में तैनात जेई की मौके पर मौत हो गई। दरअसल, मोदीपुरम फेस वन कॉलोनी में सिंचाई विभाग के क्वार्टर बने है। इन सिंचाई विभाग के क्वार्टर की पहली मंजिल में जेई मुकेश कुमार (41) पुत्र गोविंद सिंह रहते थे, जो कि मेरठ में ही सिंचाई विभाग में जेई के पद पर तैनात थे।