श्रवण एवं वाक् बाधित समुदाय के सदस्यों के लिए विधिक जागरूकता कार्यक्रम (अनुगूंज शीर्षक पर) किया गया आयोजन
----
म0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार तथा माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदया श्रीमती प्रवीणा व्यास के मार्गदर्शन में आज कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ए.डी.आर. भवन के सभाकक्ष में श्रवण एवं वाक् बाधित व्यक्तियों को उनके विधिक अधिकारों, शासन की कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने के उददेश्य से ‘‘अनुगूंज‘‘ शीर्षक पर वर्चुअल माध्यम से प्रदेश व्यापी विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के माननीय कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश और म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के मुख्य संरक्षक माननीय न्यायमूर्ति श्री विवेक रूसिया जी एवं माननीय न्यायमूर्ति श्री विशाल मिश्रा जी के करकमलों द्वारा किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य श्रवण एवं वाक् बाधित व्यक्तियों को उनके विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक एवं सशक्त बनाना है।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों को सदस्य सचिव म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर सुश्री सुमन श्रीवास्तव, अनुजा सक्सेना वरिष्ठ मीडिएशन ट्रेनर, श्री अजय खेमरिया आयुक्त म.प्र. शासन, डॉ. पराग जैन योगा विशेषज्ञ एवं मनोविज्ञान, श्री गुरमुख सिंह लांबा वरिष्ठ सलाहकार किशोर न्याय समिति, उच्च न्यायालय, जबलपुर एवं व्ही. करूणा राव, कार्यक्रम समन्वयक किशोर न्याय समिति, उच्च न्यायालय जबलपुर द्वारा निःशुल्क विधिक सहायता, मीडिएशन, शासन की कल्याणकारी योजनाओं, स्टेªस मेनेजमेंट, योगा, मनोविज्ञान एवं अन्य आवश्यक कानूनों एवं योजनाओं की जानकारी शब्दों के द्वारा तथा सांकेतिक भाषा के माध्यम से प्रदान की गई।
इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदया श्रीमती प्रवीणा व्यास, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टीकमगढ़ श्रीमती सुनीता गोयल, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री अनुज कुमार चंसौरिया एवं अधिक संख्या में श्रवण एवं वाक बाधित प्रतिभागीगण उपस्थित रहे।
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgarh
Tikamgarh, Madhya Pradesh | Jun 13, 2026