रावतसर: रावतसर पुलिस ने अवैध देशी शराब की बरामदगी पर नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया
रावतसर पुलिस ने अवैध देशी शराब बरामद की है पुलिस से बुधवार को जरिए प्रेसनोट मिली जानकारी अनुसार रावतसर पुलिस ने दौराने गस्त रोही रामका में अवैध 42 पव्वे देशी शराब बरामद की है पुलिस पार्टी देखकर नामजद आरोपी कुलदीप बा व री अवैध शराब का थैला फेंक कर भाग गया रावतसर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ राजस्थान आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।