जिले के ग्राम पंचायत इंद्री में शनिवार को 2:30 बजे समाज के सहयोग से वीरांगना रानी दुर्गावती के स्मारक का विधिवत भूमि पूजन संपन्न हुआ। यह स्मारक रानी दुर्गावती की अदम्य वीरता, त्याग और बलिदान को समर्पित रहेगा, जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देने का कार्य करेगा। भूमि पूजन कार्यक्रम में ग्रामीणों का उत्साह देखते ही बन रहा था।