सबलगढ़ के श्री दाऊदयाल जी मंदिर में आयोजित भव्य कीर्तन का आयोजन पूरे श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ लगातार जारी है। देर रात तक चल रहे इस भक्ति महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण के भजनों पर भावविभोर होकर कीर्तन का आनंद ले रहे हैं।