जनपद पंचायत नारायणगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत देवरीकला बबलिया के वार्ड क्रमांक 01, 02 एवं 03 में पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है। इस संबंध में ग्रामवासियों ने बुधवार को दो बजे कलेक्टर के नाम लिखित आवेदन सौंपकर समस्या के शीघ्र निराकरण की मांग की है। ग्रामीणों ने आवेदन में बताया कि उक्त तीनों वार्डों में केवल एक हैंडपंप है, जिससे दूषित पानी निकल रहा है।