फरेंदा: पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र में प्रेमी के साथ फरार हुई दो बच्चों की मां, शादी के 12 साल बाद घर छोड़ने से मचा हड़कंप
महराजगंज जनपद के पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र में 12 साल के वैवाहिक जीवन के बाद दो बच्चों की मां अपने प्रेमी संग फरार हो गई। महिला के जाने से छह और चार साल के मासूम बच्चे रो-रोकर बेहाल हैं। पति मुंबई में मजदूरी करता है और महिला की प्रेमी संग बातचीत धीरे-धीरे इश्क में बदल गई। महिला जेवर और 20 हजार रुपये लेकर भागी है। 22 दिन बाद भी महिला का कोई सुराग नहीं मिला है।