फारबिसगंज: फारबिसगंज पेंशनर भवन में पेंशनर दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया
फारबिसगंज पेंशनर भवन में मंगलवार को 11 बजे पेंशनर दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ नगर परिषद की मुख्य पार्षद वीणा देवी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इस मौके पर बड़ी संख्या में पेंशनर समाज के लोग मौजूद थें. इस मौके पर नये सदस्यों का स्वागत किया गया. कार्यक्रम में पेंशन योजना को लेकर लोगों को जानकारी दी गई.