झाझा: झाझा के गायत्री ज्ञान मंदिर में पांच दिवसीय प्राणवान प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ
Jhajha, Jamui | Aug 20, 2026 अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज, हरिद्वार के मार्गदर्शन में गायत्री ज्ञान मंदिर में चल रहा पांच दिवसीय प्राणवान प्रशिक्षण गुरुवार को आरती-पूजन के साथ दोपहर 3 बजे सम्पन्न हुआ। शांतिकुंज से आए दो सदस्यीय टोली के नेतृत्वकर्ता श्रीनिवास तिवारी ने कर्मकांड, संस्कार, साधना, संगीत, ध्यान, योग, जप एवं आत्मबोध का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। अंतिम दिन संस्कारशाला ए