शामली: शामली में कावड़ यात्रा के मद्देनजर पशुपालन विभाग ने सड़कों से आवारा गोवंश हटाने के लिए शुरू किया विशेष अभियान
Shamli, Shamli | Aug 2, 2026 शामली जिले में कावड़ यात्रा सकुशल संपन्न कराने और मार्गों पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पशुपालन विभाग ने भी विशेष अभियान शुरू किया है। विभाग ने पिछले तीन दिनों में करीब 32 आवारा गोवंश को कावड़ यात्रा मार्ग से पकड़कर गौशालाओं में भेजा है। इसके अलावा विभाग की टीमें लगातार कावड़ यात्रा मार्ग पर गश्त कर रही हैं, ताकि आवारा पशुओं से दुर्घटनाएं ना हो।