बहराइच: बरुहीपुरवा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव, जांच में जुटी पुलिस
बहराइच जिले के थाना मोतीपुर इलाके के बरुहीपुरवा गांव में एक नवविवाहिता का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला। मृतका की पहचान य सुघरा देवी के रूप में हुई है, जिसका विवाह खैरीघाट थाना के बौडी गांव में हुई थी। सुधरा देवी का विवाह 5 मई को मुकेश के साथ हुआ था। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।