भिंड नगर: हत्या के बाद फरार 10000 का इनामी पकड़ा, मृतक न्योता खाकर कौन लौट रहा था त्तभी आरोपियों ने घेर कर की थी हत्या
भिंड के मेहगांव थाना पुलिस ने कैंथोला गांव में हुए चर्चित हत्याकांड के एक और फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किया गया है। इस मामले में अब तक चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि एक आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।