गिरिडीह: पचम्बा थाना के राजा हाता में रुपये के लेन-देन को लेकर दो पक्षों में मारपीट और हवाई फायरिंग
पचम्बा थाना क्षेत्र के राजा हाता में रुपये के लेन–देन को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट व कथित हवाई फायरिंग का मामला सामने आया है। सोमवार को 11 बजे भुक्तभोगीयों ने मामले की जानकारी दी।इस बाबत पहले पक्ष के सद्दाम रैन का आरोप है कि उन्होंने जमीन के लेन–देन के लिए दूसरे पक्ष अबुल रैयीन को करीब पाँच लाख रुपये दिए थे। रुपये वापस मांगने पर उनके साथ मारपीट की गई ।