राज्य सरकार ने पूर्व निर्धारित "आपकी योजना-आपकी सरकार, आपके द्वार सेवा का अधिकार सप्ताह के रूप में मनाये जाने का निर्णय लिया है,इसी क्रम में शिविर के दूसरे दिन 21 स्थलों पर शिविर का आयोजन किया गया,शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान उप विकास आयुक्त श्री आशीष अग्रवाल ने बरकाकाना डूड़गी सहित अन्य पंचायत में आयोजित शिविर का निरीक्षण किया।