बड़हिया: बड़हिया थाना के पुलिस ने मारपीट एवं हत्या का प्रयास मामले में किशोर को बेगूसराय से किया निरुद्ध
पुलिस ने बड़हिया थाना कांड संख्या 127/26 मामले में कार्रवाई करते हुए मामले के अभियुक्त बनाए गए एक किशोर को बेगूसराय से निरुद्ध किया है. जिसे शुक्रवार अपराह्न 1 बजे बड़हिया थाना से पेशी के लिए किशोर न्यास परिषद लखीसराय भेजा गया. पुलिस के मुताबिक 20 मई 2026 को चेतन टोला खुटहा गांव में मारपीट हुई थी. मामले में 6 लोग नामजद हैं. किशोर फरार चल रहा था.