फारबिसगंज: फारबिसगंज में अभाविप कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की पुण्यतिथि मनाई
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा संविधान निर्माता डॉ० भीमराव अंबेडकर के पुण्यतिथि पर फारबिसगंज शहर के अंबेडकर चौक स्थित उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. शुक्रवार को चार बजे कार्यक्रम का आयोजन किया गया. डॉ॰ भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि को विद्यार्थी परिषद सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाया.