फारबिसगंज: पैक्स चुनाव में निर्वाचित सदस्यों को निर्वाची पदाधिकारी ने फारबिसगंज प्रखंड कार्यालय में प्रमाण पत्र दिया
फारबिसगंज प्रखंड के 20 पैक्सों के लिए 29 नवम्बर को संपन्न हुए चुनाव व विगत 30 नवम्बर को संपन्न हुए मतगणना के बाद निर्वाचित हुए पैक्सों के प्रबंध कारिणी सदस्यों व पूर्व से निर्विरोध निर्वाचित हुए प्रबंध करनी सदस्यों को निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ संजय कुमार ने मंगलवार को सुबह 11 बजे के करीब अपने कार्यालय कक्ष में प्रमाण पत्र प्रदान किया.